गोपेश्वर/जोशीमठ/कर्णप्रयाग/देवाल। गर्मी से परेशान चमोली जिले के लोगों को मंगलवार का काफी राहत मिली। यहां दोपहर बाद गोपेश्वर सहित आसपास के इलाकों में जमकर बारिश हुई। वहीं देर शाम को जोशीमठ और बदरीनाथ में भी हल्की बारिश शुरू हो गई।
मंगलवार दोपहर दो बजे मौसम बदला और बादल छाने लगे। शाम चार बजे तेज हवा के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। पांच बजे तक बारिश तेज होने लगी। देर शाम तक गोपेश्वर में रिमझिम बारिश होती रही। वहीं पोखरी, जोशीमठ के साथ ही बदरीनाथ धाम में भी हल्की बारिश शुरू हो गई है। बारिश होने से मौसम काफी ठंडा हो गया है। वहीं कर्णप्रयाग में तेज हवाएं चलीं और शाम को करीब एक घंटे तक तेज बारिश होती रही। लोगों गर्मी से राहत मिली। संवाद