फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान के लिए जनता तैयार करे कार्ययोजना : ऋतु खंडूडी

Mon, 21 Oct 2024 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। बदरीनाथ के दर्शन कर लौटते समय विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी कर्णप्रयाग में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलीं। इस दौरान विस अध्यक्ष ने कहा कि नगरों की समस्याओं के समाधान के लिए जनता कार्ययोजनाएं तैयार कर सरकार को सौंपे ताकि उनकी समस्याओं का निस्तारण हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बदरीनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। कहा कि नगरों में अंधाधुंध निर्माण हो रहे हैं। साथ ही ड्रेनेज आदि की समस्याएं भी उत्पन्न हो रही हैं। स्थानीय निकाय ड्रेनेज की समस्या का समाधान करे। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोला, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष गणेश शाह, महिपाल सोनियाल, पूर्व जिला मंत्री पंकज डिमरी, चेतन मनोड़ी, हेमंत सेमवाल, अरुण मैठाणी, पूर्व नपा अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, मनोरमा नैनवाल, आलम सिंह आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें