फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी

Tue, 12 Mar 2024 07:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय लंगासू में बाल सृजन मेला और वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ महिला समूहों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षाधिकारी कुलदीप गैरोला ने शैक्षिक स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों को रटने की प्रथा के बजाय कौशलयुक्त शिक्षा दी जा रही है। यही कारण है कि आज भी सरकारी सेवा में अधिकांश सरकारी विद्यालयों के पढ़े बच्चे ही पहुंच रहे हैं। बाल सृजन मेले में राजकीय प्राथमिक विद्यालय भकुंडा, उच्च प्राथमिक विद्यालय भकुंडा, प्राथमिक विद्यालय तिवाड़ी, उच प्राथमिक विद्यालय लंगासू के बच्चों ने प्रतिभाग किया। वहीं ग्राम पंचायत लंगासू, ग्राम पंचायत उत्तरो की महिला मंगल दलों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री दिगंबर सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष जगदीश रावत, बीआरसी कर्णप्रयाग त्रिलोक सिंह नेगी, विमला रावत, शकुंतला नैनवाल, सुष्मा तिवाड़ी, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शशि कंडवाल सहायक शिक्षक अनसूया प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें