चोपता गांव के मां गिरिजा भवानी मंदिर परिसर में होने वाले 10 दिवसीय मेले की तैयारियां शुरू हो गई है। मेले में नौ गांवों के लोग प्रतिभाग करेंगे।
बैठक में मंदिर के पुजारी भाष्करानंद सती ने 27 नवंबर से 6 दिसंबर होने वाले मेले की तिथियों और धार्मिक अनुष्ठान की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अभी पंचाग को देखकर नवरात्रि मेले में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान को लेकर कैलेंडर तैयार किया गया है। इसके बाद सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों को भी मेले में जोड़कर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह सिनवाल ने बताया कि पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी मेले में धार्मिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होंगे।
इस अवसर पर कड़ाकोट शिक्षा एवं विकास समिति के सुरजीत सिंह ने बताया कि 30 नवंबर को कड़ाकोट क्षेत्र के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों के कार्यक्रम होंगे। बैठक में रणजीत रावत, पृथ्वी नेगी, मोहन रावत, भवान बुटोला, गबर सिंह रावत, दिग्पाल रावत, सुरजीत नेगी, भूपेंद्र मेहरा, बीरेंद्र मेहरा, अनुसूया सती, बालम नेगी, युद्धवीर रावत आदि मौजूद थे।