तहसील कर्णप्रयाग के चूला-गबनी मोटर मार्ग पर शुक्रवार देर शाम को एक जेसीबी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में जेसीबी चालक की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है।
कर्णप्रयाग के एसएचओ गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को चूला-गबनी मोटर मार्ग पर एक जेसीबी सड़क पर काम करते समय गहरी खाई में गिर गई, जिससे जेसीबी में बैठे दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से निकालकर सीएचसी कर्णप्रयाग पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दुर्घटना में घायल जेसीबी चालक अशोक (20) पुत्र कर्मू, निवासी-चंबा (हिमाचल प्रदेश) की मौत हो गई, जबकि मुकेश पुत्र अमर सिंह ग्राम-मौरा, जिला-चंबा (हिमाचल प्रदेश) को हल्की चोट आई है। इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।