फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 10 किमी पैदल चलकर द्रोणागिरी बूथ पहुंचेगी पोलिंग पार्टी

Fri, 28 Jun 2024 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सबसे अधिक 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है यह गांव

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बदरीनाथ विधानसभा के उपचुनाव में सबसे दूरस्थ, ऊंचाई वाला और पैदल चलने वाला पोलिंग बूथ द्रोणागिरी है। सीमांत क्षेत्र नीती घाटी के इस गांव में पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टी को 10 किमी पैदल चलना होगा।
विज्ञापन

उपचुनाव के लिए बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में 210 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। चमोली जिले के सीमांत क्षेत्र नीती और माणा घाटी के गांवों में पहली बार मतदान हो रहा है और इन क्षेत्रों में नौ पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें सबसे दूरस्थ पोलिंग बूथ है नीती घाटी का द्रोणागिरी गांव है। समुद्रतल से 12 हजार फीट की ऊंचाई पर होने के कारण यह पोलिंग बूथ सबसे अधिक ऊंचाई वाला बूथ भी है। जिला मुख्यालय गोपेश्वर से करीब 100 किमी वाहन से चलने के बाद गांव तक पहुंचने के लिए 10 किमी पैदल चलना पड़ता है। इस गांव में 368 मतदाता हैं। इसमें पुरुषों की संख्या 191 व महिला मतदाताओं की संख्या 177 है। इसलिए इस बार यहां पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टी को खासी मशक्कत करनी पड़ेगी। वहीं पूरे नीती-माणा घाटी में 3838 मतदाता हैं। घाटी के अन्य पोलिंग बूथों में मलारी, कैलाशपुर, गमशाली, जेलम, कोषा, जुम्मा भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें