फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ के साथ माणा के भी दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु

Mon, 27 Jul 2026 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा भले ही अब धीमी पड़ गई हो लेकिन धाम पहुंचने वाले श्रद्धालु देश के प्रथम गांव माणा भी पहुंचरहे हैं। बदरीनाथ के दर्शन के बाद बड़ी संख्या में तीर्थयात्री माणा गांव पहुंचकर भीम पुल, व्यास गुफा, गणेश गुफा और सरस्वती नदी सहित अन्य धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थलों का आनंद ले रहे हैं।
पंजाब से आए श्रद्धालु आर्गन दीप सिंह ने बताया कि वह पहली बार परिवार के साथ बदरीनाथ धाम पहुंचे हैं। लंबे समय से देश के प्रथम गांव माणा को देखने की इच्छा थी जो अब पूरी हुई। वहीं गुजरात के दीपक ने कहा कि बदरीनाथ के दर्शन के साथ सरस्वती नदी और माणा गांव के पौराणिक स्थलों का दर्शन कर उनकी यात्रा यादगार बन गई। माणा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा का कहना है कि श्रद्धालुओं की आवाजाही से गांव में रौनक बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन



इंसेट
2970 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बदरीनाथ के दर्शन
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में सोमवार को तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय श्रद्धालु भी भगवान बदरीविशाल के दर्शनों के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ के साथ ही धाम में अन्य देवालयों के दर्शन भी किए। बदरीनाथ धाम परिसर में स्थित आदि केदारेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और मनौतियां मांगी। ज्योतिर्मठ, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, गौचर, पीपलकोटी और उर्गम क्षेत्र से भी श्रद्धालु आदि केदारेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे। संवाद
विज्ञापन



फोटो
स्वास्थ्य केंद्र श्रद्धालुओं के लिए बना सहारा
बदरीनाथ। बदरीनाथ मंदिर परिसर में संचालित स्वास्थ्य केंद्र तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी साबित हो रहा है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित धाम में ऑक्सीजन की कमी और बदलते मौसम के कारण कई श्रद्धालु, विशेषकर बुजुर्ग और सांस संबंधी रोगों से पीड़ित लोग, अस्वस्थ हो रहे हैं। इन दिनों रुक-रुक कर हो रही बारिश से भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ी हैं। ऐसे में श्रद्धालु स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपचार और ऑक्सीजन सुविधा का लाभ ले रहे हैं। केंद्र में तैनात त्रिभुवन जिमेवाल, डॉ. सूरज पंखोली और चंद्रमोहन बड़वाल ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में सांस लेने में दिक्कत, कमजोरी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त श्रद्धालु उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। समय पर उपचार मिलने से यात्रियों को राहत मिल रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें