फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: निजमुला घाटी में फसलें बरबाद कर रहे सुअर

Mon, 28 Aug 2023 04:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पीपलकोटी। निजमुला घाटी के ग्रामीण इन दिनों जंगली सुअरों के उत्पात से परेशान हैं। गांवों में महिला-पुरुष रतजगा कर थाली बजाकर खेतों की रखवाली कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली सुअरों के झुंड खेतों में आलू, धान, मंडुवा व बेल वाली सब्जियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से जंगली सुअरों के उत्पात से छुटकारा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

गाड़ी गांव के सरपंच तारेंद्र सिंह गड़िया, महिला मंगल दल अध्यक्ष राजेश्वरी देवी, सुनीता देवी, बर्ती देवी, शिवा, मंदोदरी देवी, वीरेंद्र सिंह, विक्रम, मुर्खल्या सिंह, योगंबर सिंह, हिम्मत सिंह आदि का कहना है कि तोली मल्ला, कनियाली, पलसारी, ग्वाड़, नेवा तोक में शाम होते ही सुअरों के झुंड खेतों में पहुंच रहे हैं और फसल को तहस-नहस कर रहे हैं। इसके अलावा बंड क्षेत्र के गांवों में भी जंगली सुअरों का उत्पात मचा है। दशोली ब्लॉक के नेल, कुड़ाव, देवर, खडोरा, कुजों मेकोट, हाट, जैसाल, बैमरु, मठ, झड़ेता आदि क्षेत्रों में भी जंगली सुअर फसल बरबाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें