फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शराब की दुकान के विरोध में धरने पर डटीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। लंगासू में शराब की दुकान के विरोध में छठवें दिन भी धरना जारी रहा। शराब का ठेका खोले जाने पर लंगासू क्षेत्र की महिलाओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन

लंगासू क्षेत्र के ढुंग, बेडाणू, खेत, निवाड़ी, बैरागणा, उत्तरों, चमाली आदि गांवों के लोगों ने कहा कि सरकार शराब के ठेके खोलकर युवाओं को बरबाद करना चाह रही है, लेकिन यहां ठेका नहीं खुलने देंगे। वहीं जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद मैठाणी ने कहा कि लंगासू में शराब की दुकान स्वीकृत है। दुकान बंद करने का निर्णय जिला प्रशासन ही ले सकता है। धरने पर महिला मंगल दल अध्यक्ष आशा गोस्वामी, नीतू नगवाल, सविता सिमल्टी, अनीता डिमरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भगवती चमोली, सुनील पंत, राकेश कुमार डिमरी, प्रेम मेवाड़, धीरेंद्र नेगी, चक्रधर खंडूड़ी, गंगाधर मैखुरी, गिरीश नगवाल, संजय नगवाल, राजेंद्र डिमरी, योगेंद्र रावत, सच्चिदानंद गोस्वामी, बीना सती, मासंती देवी बैठे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें