फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पीएचसी पीपलकोटी प्रदेश में वैक्सीन प्रबंधन में रहा प्रथम

Mon, 22 Dec 2025 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वास्थ्य विभाग की ओर से देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। उत्तराखंड में वैक्सीन प्रबंधन मूल्यांकन में इस साल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलकोटी का वैक्सीन वितरण केंद्र 92 अंकों के साथ प्रदेश भर में प्रथम स्थान पर रहा। टीकाकरण को प्रभावी बनाने के लिए वितरण केंद्र में भंडारण, तापमान नियंत्रण, वैक्सीन प्रबंधन के आधार पर केंद्रों को अंक प्रदान किए जाते हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड की निदेशक डॉ. रश्मि पंत, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय टीकाकरण व रोग नियंत्रण अनुसंधान केंद्र स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार प्रो. रेणु शाहरा, राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तराखंड डॉ. कुलदीप मार्तोलिया ने चमोली जिले को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। चमोली से अपर प्रतिरक्षा अधिकारी रचना और जिला कोल्ड चेन वैक्सीन मैनेजर महेश देवराड़ी ने यह सम्मान पत्र प्राप्त किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वैष्णव कृष्णा ने टीकाकरण टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें