फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक गायक प्रदीप बुटोला के गीतों पर झूमे लोग

विज्ञापन
शौर्य महोत्सव के दूसरे दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों को जाती स्कूली छात्? - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
प्रथम विश्व युद्ध के नायक विक्टोरिया क्रॉस विजेता वीसी दरवान सिंह नेगी की स्मृति में आयोजित शौर्य महोत्सव में दूसरे दिन लोक गायक प्रदीप बुटोला सहित स्थानीय महिलाओं और स्कूली छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान सरकारी स्टालों पर लोगों को जानकारियां उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन

बुधवार को मेले में लोकगायक प्रदीप बुटोला के गढ़वाली लोकगीतों की धूम रही। उन्होंने कई लोकगीतों और लोकनृत्यों की बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्कृति विभाग की टीमों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। महिलाओं व स्कूली छात्राओं ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। लोगों ने सरकारी स्टालों से जानकारियां लीं। भंगोटा गांव के नंदा देवी स्वयं सहायता समूह की ओर से लगाए गए स्टॉल से लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस स्टॉल पर विभिन्न प्रजातियों के मशरूम रहे।
मैती आंदोलन के जनक कल्याण सिंह को सम्मानित किया
नारायणबगड़। कफारतीर गांव के खैतोलीखाल में तीन दिवसीय राजकीय शौर्य महोत्सव में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मैती आंदोलन के जनक कल्याण सिंह रावत मुख्य अतिथि रहे। शौर्य महोत्सव आयोजन समिति के संरक्षक डॉ. हरपाल नेगी, अध्यक्ष लखपत सिंह, सचिव गंभीर मिंगवाल, कोषाध्यक्ष गोविंद नेगी, मेलाधिकारी उपजिलाधिकारी थराली सुधीर कुमार, नायब तहसीलदार हरीशचंद्र पांडे ने कल्याण सिंह रावत को अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा शौर्य महोत्सव का स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें