फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गाडू घड़ा लेकर पांडुकेश्वर से डिम्मर पहुंचे लोग

Wed, 21 Jan 2026 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

आज नरेंद्रनगर के लिए होगा रवाना
वसंत पंचमी पर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि होगी घोषित

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। वसंत पंचमी पर नरेंद्रनगर राजदरबार में बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी। इसी के तहत बुधवार को गाडू घड़ा लेकर डिमरी पंचायत के लोग पांडुकेश्वर से लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचे। रात्रि विश्राम डिम्मर गांव में करने के बाद बृहस्पतिवार को ऋषिकेश होते हुए वे नरेंद्रनगर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

गाडू घड़ा की परंपराओं का निर्वहन डिमरी पंचायत की ओर से किया जाता है। मंगलवार को नृसिंह मंदिर से डिमरी पंचायत के लोग गाडू घड़ा लेकर पांडुकेश्वर पहुंचे। बुधवार सुबह योगध्यान मंदिर और कुबेर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद लोग गाडू घड़ा लेकर नृसिंह मंदिर होते हुए डिम्मर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचे। पांडुकेश्वर के कम्दी थोक के अध्यक्ष जगदीश पंवार ने बताया कि लक्ष्मी नारायण मंदिर में गाडू घड़ा की पूजा-अर्चना के बाद उन्हें भोग लगाया गया। अब बृहस्पतिवार को गाडू घड़ा को नरेंद्रनगर के लिए रवाना किया जाएगा। इस दौरान रामनारायण भंडारी, मनोरमा मेहता, कृष्णा भट्ट, विपिन पंवार और उत्तम मेहता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें