देवाल-खेता सड़क पदमल्ला के पास बंद होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण इंद्र सिंह राणा, राजेंद्र, सुरेंद्र आदि ने कहा कि सड़क नहीं खुलने से उनको कई किमी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। कई बार अधिकारियों से सड़क खोलने के लिए कहा जा चुका है, लेकिन कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं
पीएमजीएसवाई के ईई विनोद गगाड़ी ने कहा कि सड़कों को खोलने और पुस्ता बनाने का काम प्रगति पर है। लोनिवि के ईई जगदीश रावत ने कहा कि देवाल-मुंदोली सड़क हाटकल्याड़ी के पास बंद है। सड़क खोलने का काम चल रहा है। दो सप्ताह से मलबा हटाने का काम चल रहा है। मार्ग को शीघ्र खोल दिया जाएगा।