फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पंचपुलिया से उमा देवी चौक तक पैदल आवाजाही में खतरा

Tue, 23 Jun 2026 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर पंचपुलिया से उमा देवी चौक तक करीब 300 मीटर का हिस्सा पैदल यात्रियों के लिए जोखिम भरा बन गया है। वाहनों की तेज रफ्तार और बढ़ती भीड़ के कारण लोगों को सड़क पार करने में परेशानी हो रही है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। यहां कई हादसे भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

पंचपुलिया से पोखरी पुल, उमा देवी तिराहा, गांधीनगर और उमा देवी आश्रम जैसे स्थानों पर तेज रफ्तार वाहनों से हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। व्यापार संघ के महामंत्री कांति पुजारी, मनोज पुजारी और हैरी फस्र्वाण ने एनएच और परिवहन विभाग से आबादी वाले इलाकों में सड़क पार करने के लिए उचित व्यवस्था बनाने की मांग की। वहीं संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आनंद जायसवाल ने बताया कि फिलहाल इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं है। भविष्य में इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जाएगा। विभाग सड़क पार करने की कोई व्यवस्था निकालने का प्रयास करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें