फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बिना बारिश के ढह गए पुश्ते, सड़क से उखड़ा डामर

Thu, 04 Apr 2024 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गैरसैंण के आगरचट्टी-स्यूंणी मल्ली सड़क का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। मुख्यालय से छह किमी दूरी पर आगरचट्टी से स्यूंणी मल्ली गांव तक नवनिर्मित 5 किमी सड़क के अधिकांश पुश्ते बिना बरसात के ढह गए हैं। यही नहीं सड़क का डामर भी कई जगह उखड़ गया है जिससे इस सड़क पर दुर्घटनाओं की आशंका बनी है।
विज्ञापन

स्यूणी मल्ली के प्रधान ध्यान सिंह बिष्ट ने कहा कि वर्ष 2019 से सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था जो 2022-23 तक बना दिया गया था लेकिन कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल की ओर से कार्य की निम्न गुणवत्ता होने के कारण सड़क के लगभग सभी पुश्ते ढह गए हैं। यही नहीं सड़क का डामर उखड़ जाने से इस बदहाल सड़क पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण कुंदन सिंह, शांति देवी, मंगल सिंह, चंद्र सिंह, जगत सिंह, जसवंत बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट आदि ने शीघ्र सड़क और पुश्तों के मरम्मत की मांग की। वहीं दूसरी ओर ब्रिडकुल के जेई गौरव ने बताया कि सड़क का द्वितीय फेज का काम वर्ष 2022 से 2027 तक है जिसके तहत देखरेख का कार्य ठेकेदार के पास है। ठेकेदार को सुधारीकरण कार्य के निर्देश दिए गए हैं। मौसम की अनुकूलता पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें