फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ऑनलाइन गेम ने बनाया अपराधी, पहुंचा सलाखों के पीछे

Sun, 17 Sep 2023 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गेम में लगाने के लिए खत्म हो गए थे पैसे, महिला से मोबाइल छीनकर भागा था
विज्ञापन

पुलिस ने किया गिरफ्तार
जोशीमठ। ऑनलाइन गेम की लत एक व्यक्ति को ऐसी लगी कि वह अपराधी बन गया और अब सलाखों के पीछे पहुंच गया। आरोपी शनिवार को एक महिला का मोबाइल छीनकर भागा था और रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लगातार ऑनलाइन गेम खेलने पर वह सारा पैसा इसमें लगा चुका था। पैसा खत्म होने पर उसने मोबाइल चोरी कर लिया जिसे बेचकर वह ड्रीम इलेवन में पैसा लगाना चाहता था।
विज्ञापन

शनिवार को नृसिंह मंदिर मार्ग पर सतेश्वरी देवी के हाथ से एक व्यक्ति मोबाइल छीनकर भाग गया था। महिला के पति कमल सिंह ने इस संबंध में रविवार को पुलिस में तहरीर दी। एसपी रेखा यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जोशीमठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश भट्ट को आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया और रविवार को आरोपी प्रेम सिंह (45) हाल निवासी पंचवटी होटल जोशीमठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी से चोरी का मोबाइल भी मिला है। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश भट्ट ने बताया कि आरोपी दो साल से एक ऑनलाइन गेम खेल रहा था और करीब दो लाख रुपये लगा चुका है। उसके पास पैसे नहीं थे तो वह मोबाइल छीनकर भाग गया था। मोबाइल बेचकर वह ड्रीम इलेवन में पैसा लगाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें