फोटो
देवाल। नंदा लोकजात यात्रा का धरातल्ला गांव में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। धरातल्ला के लोगों ने डोली को दोपहर में धरामल्ला गांव पहुंचाया। धरातल्ला में गोपाल सिंह व धरामल्ला में मोहन सिंह ने भंडारे का आयोजन किया जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम को डोली बेराधार गांव पहुंची। गांव में डोली पहुंचने पर देवी के जयकारों से पूरा क्षेत्र नंदामय हो गया और देवनृत्य भी किया गया। सोमवार को डोली बेराधार से इच्छोली, हाटकल्याड़ी होते रात्रि विश्राम फल्दियागांव करेगी। इस मौके पर कुरुड़ मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेश गौड़, कन्हैया प्रसाद, राजेश गौड़, विजय गौड़, कालिका गौड़, सुनील गौड़, सुभाष गौड़, धनीराम गौड़ और बच्चीराम मौजूद थे। संवाद