फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अधिकारी नहीं उठाते फोन, गांव में झूल रहे बिजली के तार

Tue, 15 Oct 2024 07:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


तहसील दिवस में पहुंचे डीएम तो फरियादियों ने रख दिया समस्याओं का पुलिंदा
डीएम ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को ग्रामीणों के फोन उठाने और संवाद के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदानगर (चमोली)। तहसील दिवस में जब जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी नंदानगर पहुंचे तो फरियादियों ने समस्याओं का पुलिंदा उनके सामने रख दिया। गांव-गांव से पहुंचे फरियादियों ने बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी समस्याएं सामने रखीं। फरियादियों ने कहा कि अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। घूनी गांव में बिजली के तार झूल रहे हैं जिससे करंट का खतरा बना रहता है। इस पर डीएम ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दो दिन में तारों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का फोन उठाकर उनसे संवाद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


तहसील दिवस में 65 शिकायतें दर्ज हुईं जिनमें से 51 शिकायतों का निस्तारण किया गया। 14 शिकायतें शासन स्तर की मिलीं जिन्हें संबंधित विभागों के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। इस दौरान नंदानगर में खस्ताहाल सड़कों को लेकर लोगों में नाराजगी दिखी। कहा कि दो साल से 19 किमी नंदानगर-नंदप्रयाग सड़क पर चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। मगर स्थिति इतनी बदतर है कि 19 किमी का सफर दो घंटे में पूरा हो रहा है। डीएम ने सभी अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। ज्येष्ठ प्रमुख अब्बल सिंह कठैत और मोख मल्ला के प्रधान राजेश तिवारी ने ग्राम जाखणी और मोख मल्ला में एनपीसीसी की ओर से बनाई गई सड़क की खस्ताहालत पर नाराजगी जताई। प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष लखपत सिंह ने कहा कि घूनी गांव के तोकों में बिजली के तार झूल रहे हैं। शिकायत के बावजूद ऊर्जा निगम संज्ञान नहीं लेता। जगदीश लाल भारती ने कहा कि जीजीआईसी नंदानगर में शिक्षकों की कमी बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें