कर्णप्रयाग। न्याय पंचायत देवलकोट की दो दिवसीय शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताएं शुक्रवार से शुरू हो गईं। पहले दिन प्राथमिक वर्ग की सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में नितिन और अंशिका प्रथम तथा अनमोल व इशिता द्वितीय रहीं।
नंदासैंण खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिताओं के जूनियर वर्ग की सौ मीटर दौड़ में योगेंद्र-साक्षी प्रथम, अंशुल-भावना द्वितीय रहे। चार सौ मीटर के प्राथमिक वर्ग में अनमोल व अंशिका प्रथम तथा अंशु व इशिता द्वितीय रहे। छह सौ मीटर दौड़ में आकाश-करीना और आशीष-हेमंती, खो-खो जूनियर बालक वर्ग में राजकीय जूनियर हाईस्कूल और राजकीय जूनियर हाईस्कूल जखेट क्रमश : प्रथम और द्वितीय रहे। बालिका वर्ग के खो-खो में जूनियर हाईस्कूल पयां प्रथम और जूनियर हाईस्कूल जखेट दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी के प्राथमिक वर्ग में राप्रावि मलेठी और चौरासैंण प्रथम जबकि राप्रावि पुनगांव और पिंडवाली दूसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर विद्यालय के संकुल समन्वयक महेंद्र कुंवर, प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिलामंत्री मुकेश नेगी, राजेंद्र सिंह नेगी, देवेंद्र नेगी और करण सिंह नेगी आदि मौजूद थे। संवाद