बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों की मैक्स बुधवार दोपहर आईटीबीपी कैंप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में सवार चालक सहित नौ यात्री घायल हो गए। घायलों को पुलिस और एसडीआरएफ की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर में भर्ती किया गया।
पुलिस चौकी प्रभारी एमएस गुसाईं ने बताया कि बदरीनाथ से हरिद्वार लौट रही मैक्स आईटीबीपी कैंप से आगे डंपिंग जोन के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर हाईवे से 15 मीटर नीचे जा गिरी। मैक्स में सवार बक्सर बिहार निवासी गीता देवी (52), मधुसूदन प्रसाद (56) और उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी (48), प्रिंस कुमार (22), नागलोई दिल्ली निवासी रेनू देवी (65), नेहा (29), नितेश कुमार (42), बिलासपुर छत्तीसगढ़ निवासी तारामुन्नी देवी (60) तथा नौटी कर्णप्रयाग निवासी (चालक) भूपेंद्र भट्ट (30) वर्ष घायल हो गए। सभी यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उपचार के बाद गंतव्य के लिए भेज दिया गया।