फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नंदकेशरी-धरातल्ला सड़क बंद, बस्ती में पहुंचा मलबा

Thu, 07 May 2026 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से आया मलबा, सड़क पर नाली, स्कपर और पुश्ते नहीं बनने से हुई परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। बृहस्पतिवार दोपहर को हुई मूसलाधार बारिश और मलबा आने से नंदकेशरी-धरातल्ला सड़क बंद हो गई। सड़क बंद होने से कई वाहन यहां फंस गए और मलबा नंदकेशरी बस्ती में पहुंच गया।

करीब दो साल पहले बनी तीन किलोमीटर लंबी नंदकेशरी-धरातल्ला सड़क पर नाली, स्कपर और पुश्ते नहीं बनाए गए थे। इसी कारण सड़क का मलबा सीधे बस्ती में जा रहा है। धरातल्ला के प्रधान गोपाल सिंह और दर्शन सिंह रावत ने बताया कि सुरक्षा दीवार और नाली न होने से यह सड़क आए दिन बंद होती रहती है। उन्होंने लोनिवि से सड़क का डामरीकरण, नाली निर्माण और सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्रा ने बताया कि शीघ्र जेसीबी भेजकर सड़क खोल दी जाएगी।
विज्ञापन


पैदल मार्ग पर जमा मलबा बना परेशानी
जिलासू। तहसील मुख्यालय एवं अन्य गांवों को बदरीनाथ हाईवे से जोड़ने वाले पैदल मार्ग पर कई साल से मलबा जमा है। इससे पांच से अधिक गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जिलासू के ग्राम प्रधान सोहन लाल, वीरेंद्र बर्तवाल और विजयपाल कोहली ने कहा कि यह मलबा ऑलवेदर सड़क निर्माण के दौरान डाला गया लेकिन तब से इसे एनएचआईडीसीएल ने नहीं हटाया। उन्होंने एनएचआईडीसीएल से जल्द मलबा हटाने की मांग की। वहीं बदरीनाथ हाईवे पर जिलासू सड़क के पास पहाड़ी से आया मलबा भी एनएचआईडीसीएल ने नहीं हटाया है। व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी ने बताया कि यात्रा में वाहनों की संख्या बढ़ने पर यहां मलबे से जाम लग रहा है। संवाद
विज्ञापन


माठा गांव तक सड़क के लिए किया सर्वे
कर्णप्रयाग। रानीगढ़ पट्टी का माठा गांव जल्द सड़क सुविधा से जुड़ेगा। यहां गांव के लिए 2.625 किमी के लिए लोनिवि गौचर ने सर्वे किया है।
पूर्व में ग्रामीण खरसाई होते हुए माठा तक सड़क की मांग कर रहे थे लेकिन अब ग्रामीण सिदोली मार्ग से सीधे गांव तक सड़क निर्माण की मांग पर अपनी सहमति जता चुके हैं। ग्राम प्रधान चंदा चौधरी ने बताया कि सड़क बनने से यहां पर निवास कर रहे 20 से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा। लोनिवि गौचर के अपर सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव तक सर्वे में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे। इस मौके पर प्रेम सिंह रावत, नितेश चौधरी, अमीन नवीन नेगी, विकेंद्र सिंह रावत, संग्राम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें