फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: क्षेत्रपाल देवता भैरव और पश्वाओं ने किया स्नान

Thu, 07 May 2026 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। मुख्यालय से दूरस्थ पज्याणा गांव के क्षेत्रपाल देवता भैरव और अन्य देव पश्वाओं ने शुक्रवार को रामगंगा में स्नान किया। बृहस्पतिवार को अनुष्ठान शुरू होने पर पज्याणा गांव से रामगंगा तक चार किलोमीटर की यात्रा निकाली गई। इस दौरान बाजे व ढोल के साथ देवनृत्य करते हुए श्रद्धालु रामगंगा तट पर गंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। स्नान के बाद शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। सरपंच राजे सिंह ने बताया कि यह आयोजन गांव की खुशहाली के लिए किया जा रहा है। इसमें गांव की बेटियां भी चढ़ावा और भेंट लेकर आती हैं। अनुष्ठान का समापन शनिवार को शांति यज्ञ और विशाल भंडारे के साथ होगा। इस दौरान भैरव के पश्वा खुशाल सिंह, वन पंचायत के पूर्व सरपंच विजय सिंह नेगी, धर्म सिंह, राजे सिंह, बचुली देवी, विशाली देवी, लाली देवी समेत 50 से अधिक लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन



शिव महापुराण कथा 28 से
नंदासैंण। सिद्धपीठ शैलेश्वर महादेव धाम में 28 मई से शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को समिति के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। यह आयोजन बैनोली, ऐरोली, डुंग्री, जसपुर ग्वाड़ और रामधार गांवों के सामूहिक सहयोग से हर तीन साल में होती है। समिति के सचिव अशोक सिंह ने बताया कि नंदा राजजात यात्रा से पहले यहां मनौती स्थापित करने की परंपरा है। बैठक में समिति महामंत्री राजेंद्र रावत, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह और अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें