फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत ने बदरीनाथ धाम में अवैध निर्माण कार्य रुकवाए

विज्ञापन
बदरीनाथ में अवैध निर्माण कार्यों को रुकवाकर नगर पंचायत ने किए मजदूरों के हथियार जब्त। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में चल रहे अवैध निर्माण पर नगर पंचायत बदरीनाथ ने सख्त रुख दिखाते हुए कई जगहों पर निर्माण कार्य रुकवा दिए हैं। धाम में अंतरराज्यीय बस अड्डे के समीप चल रहे दुमंजिला भवन निर्माण का काम रुकवाकर मजदूरों के हथियार भी जब्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में जिला विकास प्राधिकरण की अनुमति के बिना ही प्रशासन की नाक के नीचे अवैध निर्माण कार्य जोरों पर चल रहे हैं। धाम में मास्टर प्लान के तहत जो जगह चिह्नित की गई हैं, वहां भी अवैध निर्माण कार्य हो रहे हैं। पांच अक्तूबर के अंक में अमर उजाला ने ‘बदरीनाथ धाम में अवैध निर्माण कार्यों की बाढ़’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी, जिसका सोमवार को नगर पंचायत बदरीनाथ ने संज्ञान लिया और धाम में अवैध निर्माण कार्यों को रुकवा दिया और निर्माण में लगे मजदूरों के हथियारों को जब्त कर दिया है। बता दें कि डीएम हिमांशु खुराना ने बदरीनाथ में निर्माण कार्यों पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने धाम में निर्माण सामग्री ले जाने पर भी रोक लगाई हुई है। इसके बाद भी धाम में धड़ल्ले से निर्माण सामग्री से भरे ट्रक पहुंच रहे हैं। इधर, नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से धाम में चल रहे अवैध निर्माण कार्यों को रुकवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें