गोपेश्वर। प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद सभी को शादी, तलाक, लिव इन रिलेशन का पंजीकरण करवाना अनिवार्य हो गया है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और शहरी क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी कार्यालय में पंजीकरण कराया जा सकता है। यूसीसी के पोर्टल पर खुद भी पंजीकरण किया जा सकता है। डीएम ने सभी से शादी का रजिस्ट्रेशन यूजीसी पोर्टल पर कराने का आह्वान किया।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि यूसीसी पोर्ट पर पंजीकरण के लिए तहसील स्तर पर एसडीएम को रजिस्ट्रार, नगर क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी और ग्रामीण क्षेत्र ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को सब रजिस्ट्रार नामित किया गया है। इस मामले में किसी भी तरह की अपील एसडीएम कार्यालय में की जा सकती है। बताया कि 26 मार्च 2010 के बाद के सभी विवाह का पंजीकरण अनिवार्य है। यूसीसी लागू होने के छह माह के अंदर पंजीकरण अनिवार्य है। डीएम ने बताया कि तीन फरवरी को कलेक्ट्रेट परिसर में समान नागरिक संहिता को लेकर कार्यशाला भी हो रही है। संवाद