कोविड वैक्सीनेशन महाभियान के दौरान चमोली जिले में बृहस्पतिवार को 9469 लोगों का टीकाकरण किया गया, जिसमें 1440 लोगों को पहली डोज और 8029 को दूसरी डोज लगाई गई।
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को वृहद स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा, जिससे छूट गए या दूसरी डोज वालों का टीकाकरण किया जा सके। महाभियान के दौरान जोशीमठ में 617, चमोली में 1867, घाट 510, कर्णप्रयाग 1061, नारायणबगड़ 865, थराली में 793, देवाल में 590, गैरसैंण में 2045, पोखरी में 695, जिला अस्पताल में 426 का टीकाकरण किया गया यह सब 18 वर्ष से अधिक आयु के थे।