फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनखाल क्षेत्र को पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड के पर्यटन स्थल मोहनखाल के व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने मोहनखाल-चोपता मोटर मार्ग के निर्माण की मांग उठाई है। कहा गया कि सड़क की सुविधा नहीं होने से खूबसूरत मोहनखाल क्षेत्र पर्यटकों की नजरों से दूर है। उन्होंने इस संबंध में बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट को भी ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत थाला के ग्राम प्रधान दीपक थपलियाल, किणजाणी के प्रधान महेंद्र बिष्ट, मोहनखाल बाजार के व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिलोक सिह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता देवी प्रसाद थपलियाल, डा. रमेश चंद्र, डा. राजीव, धर्मेंद्र सिंह बिष्ट, ओम प्रकाश थपलियाल, ओम प्रकाश नेगी, अमर सिंह बिष्ट, संजय बिष्ट, रवि थपलियाल, राजीव नेगी और वसुदेव बिष्ट ने कहा कि मोहनखाल क्षेत्र पर्यटन के लिहाज से बेहद खूबसूरत स्थल है। यह स्थान कार्तिक स्वामी मंदिर, नागनाथ, बामनाथ, चंद्रनगर जैसे दर्शनीय स्थलों के मध्य में स्थित है। बताया गया कि अस्सी के दशक में 13 किमी मोहनखाल-चोपता मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हुआ, जिसमें से करीब आठ किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य हुआ, तो वन विभाग ने वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पर सड़क का कार्य रोक लिया। इसके बाद न तो लोनिवि ने सड़क निर्माण की पैरवी की और न ही जनप्रतिनिधियों ने। तब से सड़क निर्माण कार्य अधर में लटका है। स्थानीय लोगों ने शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू कर मोहनखाल क्षेत्र को पर्यटन सर्किट से जोड़ने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें