फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुविधा न होने से मोहनखाल क्षेत्र पर्यटकों की नजरों से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक पोखरी के पर्यटन स्थल मोहनखाल के व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने मोहनखाल-चोपता मार्ग के निर्माण की मांग उठाई। कहा गया कि सड़क सुविधा न होने से खूबसूरत मोहनखाल क्षेत्र पर्यटकों की नजरों से दूर है। उन्होंने इस संबंध में बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट को भी ज्ञापन सौंपा है। कहा गया कि सड़क सुविधा न होने के कारण पर्यटन स्थल चोपता पहुंच रहे पर्यटक मोहनखाल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत थाला के ग्राम प्रधान दीपक थपलियाल, किणजाणी के प्रधान महेंद्र बिष्ट, मोहनखाल बाजार के व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिलोक सिंह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता देवी प्रसाद थपलियाल, डा. रमेश चंद्र, डा. राजीव, धर्मेंद्र सिंह बिष्ट, ओम प्रकाश थपलियाल, ओम प्रकाश नेगी, अमर सिंह बिष्ट, संजय बिष्ट, रवि थपलियाल, राजीव नेगी और वसुदेव बिष्ट ने कहा कि मोहनखाल क्षेत्र पर्यटन के लिहाज से बेहद खूबसूरत है। यह स्थान प्रसिद्ध कार्तिक स्वामी मंदिर, नागनाथ, बामनाथ, चंद्रनगर जैसे दर्शनीय स्थलों के बीच स्थित है। बताया गया कि अस्सी के दशक में 13 किमी मोहनखाल-चोपता मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हुआ, जिसमें से करीब आठ किलोमीटर सड़क का निर्माण हुआ तो वन विभाग ने वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पर सड़क का कार्य रोक लिया। इसके बाद न तो लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण की पैरवी की और न ही जनप्रतिनिधियों ने। तब से सड़क निर्माण कार्य अधर में लटका है। लोगों ने शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू कर मोहनखाल क्षेत्र को पर्यटन सर्किट से जोड़ने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें