फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चीन सीमा क्षेत्र दंपूधार में हुआ ध्वजारोहण

Fri, 16 Aug 2024 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गोपेश्वर में स्वतंत्रता दिवस पर महात्मा गांधी और भारत माता की वेशभूषा में प्रभातफैरी निकालते स्
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गढ़वालभर में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, परंपरागत वेशभूषा में पहुंचे भोटिया जनजाति के लोग
विधानसभा भराड़ीसैंण में विधायक नौटियाल ने फहराया तिरंगा
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़वाल। 78वां स्वतंत्रता दिवस गढ़वालभर में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। समस्त शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। चमोली जिले में चीन सीमा क्षेत्र दंपूधार में ध्वजारोहण किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। श्रीदेव सुमन विवि के पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने ध्वजारोहण किया। भोटिया जनजाति के ग्रामीणों ने परंपरागत वेशभूषा में प्रभातफेरी निकाली।
गोपेश्वर। डीएम हिमांशु खुराना ने जिला कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया और शहीद स्मारक पार्क में अमर शहीदों के चित्रों का माल्यार्पण किया। बदरीनाथ धाम में शेषनेत्र झील के समीप नगर पंचायत के ईओ सुनील पुरोहित और थानाध्यक्ष नवनीत भंंडारी के नेतृत्व में ध्वजारोहण हुआ। जोशीमठ, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, नंदानगर, गोपेश्वर, पोखरी के साथ ही विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के साथ प्रभातफेरी निकाली।
विज्ञापन

गैरसैंण/गौचर/कर्णप्रयाग/नारायणबगड़/थराली/देवाल/आदिबदरी। ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण के विधानसभा परिसर में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने ध्वजारोहण किया। जीआईसी भराड़ीसैंण के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और नृत्य की प्रस्तुति दी। गौचर में 8वीं वाहिनी आईअीबीपी में वाहिनी परिसर स्थित शहीद स्मृति द्वार पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। कमांडेंट वीरेंद्र सिंह रावत ने ध्वजारोहण किया। कर्णप्रयाग के डिम्मर गांव में भी तिरंगा फहराया गया। वहीं कर्णप्रयाग सहित, आदिबदरी, नारायणबगड़, सिमली, लंगासू, थराली, देवाल में भी कार्यक्रम हुए। नारायणबगड़ में एसडीएम अबरार अहमद ने दूरस्थ गांव गबनी जाकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. दीवान सिंह की पत्नी जुपुली देवी को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन



स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने का संकल्प
उत्तरकाशी। प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। साथ ही स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने का भी संकल्प व्यक्त किया गया। प्रातः 9 बजे सभी सरकारी कार्यालयों और विद्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराया गया। इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर काॅलेज उत्तरकाशी, गोस्वामी गणेशदत्त विद्यालय उत्तरकाशी और सूचना विभाग के सांस्कृतिक दल जीभाईजी उत्तरांचल विरासत लोक कला मंच ने देशभक्ति लोकसंस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं चिन्यालीसौड़ सहित भटवाड़ी, डुंडा, बड़कोट, नौगांव, पुरोला, मोरी में भी तहसील और नगर पालिका कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। गंगोत्री धाम में भी तीर्थ पुरोहितों ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, सीडीओ जय किशन, एडीएम रजा अब्बास, एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी, जयेश बडोला, देवेंद्र पटवाल, विजयप्रताप भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें