फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री प्रसाद नैथानी व किशोर उपाध्याय ने बदरीनाथ में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी व पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बदरीनाथ मास्टर प्लान, देवस्थानम बोर्ड और जिला प्राधिकरण के विरोध में बदरीनाथ में धरना दिया। धाम में प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना देते हुए उन्होंने एक दिन का उपवास रखा और सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंत्री प्रसाद नैथानी और किशोर उपाध्याय बदरीनाथ धाम पहुंचे और बदरीनाथ मास्टर प्लान, देवस्थानम बोर्ड और जिला प्राधिकरण के विरोध में साकेत चौराहे पर धरने पर बैठ गए। मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि सरकार ने जनता को विश्वास में लिए बिना देवस्थानम बोर्ड लागू कर दिया। बदरीनाथ के कपाट बंद होने के बाद सरकार धाम में तोड़-फोड़ कर सकती है लेकिन यहां पर इस तरह का कार्य नहीं होने देंगे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि वे सरकार की इन जन विरोधी नीति के खिलाफ मंत्री प्रसाद नैथानी के साथ हैं। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद देवस्थानम बोर्ड को खत्म कर दिया जाएगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, ब्लाक प्रमुख हरीश परमार, माणा के ग्राम प्रधान पितांबर मोल्फा, राजेश मेहता, कमल रतूड़ी, अजीतपाल रावत और सुखदेव सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें