फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहेंगी मीट की दुकानें, होटलों में भी बैन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र गोपेश्वर में अब हर मंगलवार को मीट मार्केट बंद रहेगा। यदि कोई इस दिन दुकान खोलता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माना व्यापार संघ तय करेगा। साथ ही मंगलवार को होटल और ढाबों में भी मांसाहारी खाना बनाने की पाबंदी रहेगी। व्यापार संघ के अध्यक्ष ने नगर पालिका मीट मार्केट संगठन के अध्यक्ष से बात कर आपसी सहमति से यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

गोपेश्वर में मंगलवार को मीटर मार्केट खुला रहता था। इसे देखते हुए व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित ने मीटर मार्केट संगठन के अध्यक्ष जगराम के साथ बैठक की, जिसमें तय किया गया कि हर मंगलवार को नगर की सभी मीट की दुकानें बंद रहेंगी। व्यापार संघ अध्यक्ष का कहना है कि गोपेश्वर धार्मिक नगरी है। मंगलवार को लोग बड़ी संख्या में पूजा करने के लिए मंदिर में जाते हैं और रास्ते में मीट की दुकानें खुली होने से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचती है। मीटर मार्केट संगठन के अध्यक्ष जगराम ने बताया कि मंगलवार को सभी मीट की दुकानें बंद करने के लिए दुकानदारों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें