फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चूला के मयंक का लोअर पीसीएस में चयन, बनेंगे नायब तहसीलदार

Sat, 26 Sep 2026 06:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। विकासखंड के चूला गांव के युवा मयंक रावत ने लोअर पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की है। रावत का चयन परीक्षा के माध्यम से नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख गौतम मिंगवाल ने बताया कि मयंक रावत ने प्राथमिक शिक्षा गांव से हासिल की और उसके बाद अपने परिवार के साथ दिल्ली चले गए। उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद से ही मंयक सिविल सर्विस की तैयारी में जुटे रहे। मयंक के चयन पर चूला सहित पूरे कोटी क्षेत्र में खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन

निंबध में अनुष्का और चित्रकला में समीक्षा प्रथम
कर्णप्रयाग। मां चंडिका देवी इंटर कॉलेज कांडा-मैखुरा में शनिवार को मेरे सपनों का भारत-2047 विषय पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अनुष्का और जूनियर वर्ग में आदित्य मैखुरी ने पहला स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में समीक्षा और जूनियर वर्ग में अभिषेक अव्वल रहे। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की कल्पनाओं में विकसित और आत्मनिर्भर भारत की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जीसी मैखुरी, संगीता कंडवाल, मदन मैखुरी, सतीश सती, निर्मला बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें