फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सड़क से नीचे जा गिरी टाटा सूमो, बचा बड़ा हादसा

Sat, 26 Sep 2026 05:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता के आठ यात्रियों को लेकर त्रियुगीनारायण से हरिद्वार जा रही थी सूमो
विज्ञापन

फाटा। त्रियुगीनारायण से हरिद्वार जा रही टाटा सूमो शनिवार काे ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से नीचे जा गिरी। वाहन में सवार सभी यात्री सकुशल बताए जा रहे हैं। चालक की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। टाटा सूमो कोलकाता के आठ यात्रियों को लेकर त्रियुगीनारायण से हरिद्वार की ओर जा रही थी। त्रियुगीनारायण से करीब सात किलोमीटर की दूरी पर स्याल्द मोड के निकट अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए जिसके बाद चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन सूमो सड़क से नीचे जा गिरी।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र सेमवाल ने बताया कि स्थानीय लोगों ने रस्सियों और अन्य साधनों की मदद से वाहन को सुरक्षित सड़क तक पहुंचाया। उन्होंने बताया कि वाहन में सवार सभी आठ यात्री सुरक्षित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें