फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी मैक्स, तीन की मौत, छह घायल

Mon, 25 Jan 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर सोमवार को अपराह्न तीन बजे एक मैक्स दुर्घटनाग्रस्त होकर सौ मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह घायल हो गए।
विज्ञापन


108 और निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया। घायलों में दो की हालत गंभीर है।


जोशीमठ से उर्गम के लिए अपराह्न तीन बजे सभी सवारी मैक्स वाहन में रवाना हुईं।

हेलंग से साढ़े आठ किमी दूर सलना गांव के समीप मैक्स अचानक अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

दुर्घटना में बड़गिंडा गांव निवासी कमला देवी (50) पत्नी गंगा सिंह, देवग्राम निवासी पुष्पा देवी (58) पत्नी सुरेंद्र सिंह और पल्ला गांव निवासी राजू लाल (40) पुुत्र बच्चू लाल की मौके पर ही मौत हो गई।

ल्यारी-थैंणा गांव निवासी गोपाल सिंह, सलना निवासी बलवीर सिंह व हिवांल सिंह, बड़गिंडा निवासी गंगा सिंह, पल्ला निवासी नरेंद्र सिंह और देवग्राम निवासी सुरेंद्र सिंह (चालक) घायल हो गए।
विज्ञापन


 घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे घायलों को निकालने का कार्य शुरू किया गया।

सूचना पर जोशीमठ के कोतवाल हरेंद्र सिंह बिष्ट और नायब तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ भी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और पुलिस के जवानों ने रेस्क्यू कर घायलों को सड़क तक पहुंचाया। 108 और निजी वाहनों की मदद से घायलों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें