फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: हाईवे का मलबा डंप करने के लिए चिह्नित करें भूमि

Mon, 14 Oct 2024 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने सभी एसडीएम को निर्माणाधीन हाईवे के मलबे के निस्तारण के लिए राजस्व भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए। साथ ही अपर जिलाधिकारी को माणा पास रोड के लिए वन पंचायत में लंबित प्रस्तावों के एक सप्ताह में प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि निर्माणाधीन हाईवे का मलबा डालने के लिए डंपिंग जोन बनाने के लिए राजस्व भूमि और नए प्रोजेक्ट के लिए डंपिंग जोन के लिए जमीन का चिह्नीकरण करें। एनएचआईडीसीएल के प्रतिनिधि अंकित सोलंकी ने बताया कि हाईवे के लिए सात डंपिंग जोन चिह्नित किए गए हैं जिसमें कर्णप्रयाग, जयकंडी और नंदप्रयाग क्षेत्र के लिए जगह मिल चुकी है। जबकि चटवापीपल, छिनका, बिरही और टंगड़ी के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता आरएस चौहान ने बताया कि जिले में 55 डंपिंग जोन बनाए गए हैं। इसमें किसी तरह की समस्या नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें