चमोली। दशोली ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में गोल्डन गर्ल वाॅक रेसर मानसी नेगी को पंचायत प्रतिनिधियों ने शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
मंगलवार को अपने गृह क्षेत्र में पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर और खंड विकास अधिकारी ने उन्हें सम्मानित किया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मानसी नेगी ने कड़ी मेहनत से जो मुकाम हासिल किया है वह युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है। राष्ट्रीय स्तर पर कई गोल्ड और अन्य मेडल जीत चुकी मानसी ने इसी साल जुलाई में चीन में हुई वर्ल्ड यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता की 20 किमी वॉक रेस में तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान जीआईसी अल्कापुरी की छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। मानसी ने कहा कि उनका सपना है कि वह अपने देश के लिए ओलंपिक खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल करें। संवाद