फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: धौली नदी का जलस्तर बढ़ने से तीन घंटे बंद रहा मलारी-नीती मार्ग, स्थानीय लोगों की आवाजाही हुई बंद

Sat, 24 Jun 2023 02:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

बीआरओ ने नदी किनारे से मलबा पत्थर डालकर वैकल्पिक मार्ग बनाया हुआ है। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया जिससे मार्ग बंद हो गया। पानी के कारण यहां बिछाया गया मलबा और पत्थर बह गया।
विज्ञापन
चमोली में बारिश से गदेरे उफान पर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अचानक धौली नदी का जलस्तर बढ़ने से बृहस्पतिवार को मलारी-नीती मार्ग करीब तीन घंटे बंद रहा। ऐसे में यहां स्थानीय लोगों की आवाजाही बंद रही। जब जलस्तर कम हुआ तो बीआरओ ने यहां आवाजाही खुलवाई। सीमांत गांव नीती को जोड़ने वाली सड़क पर इस समय चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है।

विज्ञापन


काली मंदिर के पास हिल कटिंग के कारण बीआरओ ने नदी किनारे से मलबा पत्थर डालकर वैकल्पिक मार्ग बनाया हुआ है। बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया जिससे मार्ग बंद हो गया। पानी के कारण यहां बिछाया गया मलबा और पत्थर बह गया।

ये भी पढ़ें...Dehradun:  बदरीनाथ से लौटकर पीएमओ के अफसरों ने की सीएम धामी से मुलाकात, मास्टर प्लान के कार्यों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद जलस्तर कम हुआ तो बीआरओ ने मिट्टी पत्थर का भरान किया और जेसीबी से पहाड़ी की तरफ कटिंग करके दोपहर 12 बजे मार्ग को खोल दिया। बीआरओ के कमांडर अंकुर महाजन ने बताया कि बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर बढ़ने से तीन घंटे मार्ग बंद रहा था। जल्द मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारु करा दी जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें