फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चट्टान खिसकने से छह घंटे बंद रहा मलारी हाईवे

विज्ञापन
सलधार के पास बंद मलारी हाईवे को खोलने में जुटे बीआरओ के मजदूर। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
तिब्बत सीमा क्षेत्र को यातायात से जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे बृहस्पतिवार को सलधार के समीप चट्टान खिसकने से करीब छह घंटे बाधित रहा। इस दौरान सेना व आईटीबीपी के साथ ही स्थानीय वाहनों की आवाजाही थमी रही।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे सलधार के पास अचानक चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही रुक गई। हाईवे बंद होने की सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम ने जेसीबी मशीनों की सहायता से हाईवे से बोल्डर और मलबा हटाने का काम शुरू किया। करीब छह घंटे बाद दोपहर दो बजे हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। हाईवे खुलने के बाद नीती घाटी के गांवों के साथ ही सेना व आईटीबीपी के जवानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें