फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: महंत मुकुंदानंद महाराज ने की लक्ष्मी नारायण की महाभिषेक पूजा

Wed, 22 Nov 2023 04:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी और ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के प्रतिनिधि महंत मुकुंदानंद महाराज ने डिम्मर गांव में लक्ष्मी नारायण की महाभिषेक पूजा की। इसके बाद ग्रामीणों की ओर से बनाया गया 56 भोग का प्रसाद लक्ष्मी नारायण को अर्पित किया।
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ उनका स्वागत किया। महंत मुकुंदानंद महाराज ने कहा कि डिम्मर गांव का लक्ष्मी-नारायण मंदिर और यहां पर अनवरत रूप से भगवान की महाभिषेक पूजाएं विश्व कल्याणकारी हैं। इस मौके पर बदरीश डिम्मर धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी, मोहन डिमरी, नरेश खंडूड़ी, हर्षवर्धन डिमरी, संदीप डिमरी, पुनीत डिमरी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें