फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट दीं

Mon, 03 Mar 2025 06:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


नंदानगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नंदानगर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से स्टाल के माध्यम से विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी ज्योति बोरा महर की ओर से लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट भी प्रदान किए गए। महिलाओं को बाल पालन योजना, मातृ वंदना योजना और नंदा गौरा योजना के बारे में बताया गया। सखी वन स्टॉप सेंटर की अधिवक्ता रजनी कठैत ने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और सखी वन स्टॉप सेंटर की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर क्षेत्रीय सुपरवाइजर गीता नेगी, सखी वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर सोनी भंडारी के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें