फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गरुड़ में बैठकर अपने धाम रवाना हुए विष्णु भगवान

Thu, 29 Feb 2024 08:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


लाखी गांव में गरुड़ छाड़ देखने उमड़ी भक्तों की भीड़
छह माह से लाखी में चल रही द्वारी मां की दिवारा का अंतिम आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंदानगर। लाखी गांव की आराध्य मां द्वारी देवी की दिवारा यात्रा के तहत बृहस्पतिवार को मंदिर में गरुड़ छाड़ का आयोजन किया गया। छह माह से चल रही दिवारा यात्रा के अंतिम हुए इस आयोजन में गरुड़ पर बैठकर भगवान विष्णु अपने धाम के लिए रवाना हुए।
मां द्वारी देवी की दिवारा यात्रा पिछले छह माह से आयोजित हो रही है। बृहस्पतिवार को यात्रा के अंतिम दिन मां द्वारी मंदिर में भव्य गरुड़ छाड़ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पूजा-अर्चना के साथ भगवान विष्णु की मूर्ति को पैंय्या के पेड़ (धार्मिक पेड़) के नीचे विराजमान किया गया। इसके बाद भगवान विष्णु की मूर्ति को लकड़ी से बने गरुड़ के प्रतीक पर बैठाया गया और इसके बाद करीब आधा किमी दूर से रस्सी के सहारे आगे उनके धाम के लिए भेज दिया गया। मान्यता है कि भगवान विष्णु को पूजा-अर्चना के बाद उनके धाम भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आयोजन को देखने के लिए जिले के विभिन्न गांवों से भक्त आए थे। साथ ही कुमाऊं क्षेत्र से भी कई लोग इस आयोजन के साक्षी बने। मेला कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि शुक्रवार को विधि विधान के साथ मां द्वारी के निशाण मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे। इस दौरान कपकोट के पूर्व विधायक ललित फुलवारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव, हरेंद्र सिंह, आचार्य शंभु प्रसाद पांडे, सुरेंद्र रावत, नंदन सिंह रावत, मनोज कठैत, मोहन सिंह, अनीता बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें