फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में लंबी दूरी की गश्त बढ़ाई

Thu, 22 Feb 2024 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

वन्यजीवों की तस्करों से सुरक्षा को लेकर पार्क प्रशासन सतर्क
एक टीम ने घांघरिया में किया है कैंप
संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। फूलों की घाटी, घांघरिया के साथ ही नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में वन्यजीव तस्करों व संपदाओं की सुरक्षा के मद्देनजर इन दिनों नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग की टीम ने लंबी दूरी की गश्त बढ़ा दी है। जबकि एक टीम घांघरिया में कैंप किए हुए है। वहीं बर्फबारी के कारण वन कर्मियों की टीम को गश्त में आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

बीते वर्ष 31 अक्तूबर को फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई थी। उसके बाद बेस कैंप घांघरिया में किसी को भी ठहरने की अनुमति नहीं दी जाती है। इस संवेदनशील क्षेत्र में बर्फबारी होने से कई दुर्लभ वन्यजीव निचले क्षेत्रों में विचरण करते रहते हैं जिससे यहां वन्यजीव तस्कर भी सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे लोगों पर पैनी नजर रखने के लिए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग क्षेत्र में लंबी दूरी की गश्त बढ़ा देता है। इन दिनों वन प्रभाग की टीम भ्यूंडार, घांघरिया, फूलों की घाटी, लाता, मलारी, सुरांईथोटा और उर्गम क्षेत्र में गश्त कर रही है। बर्फबारी के कारण वन कर्मियों की टीम को गश्त में आवाजाही में दिक्कतें भी आ रही हैं। वहीं नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग के डीएफओ भरत मार्तोलिया ने बताया कि बर्फबारी में भी गश्त जारी है। प्रभाग की एक टीम घांघरिया में कैंप किए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें