देवाल। 23 अगस्त से बंद श्री नंदा राजजात मार्ग लोहाजंग-वाण 26 दिन बाद हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया। इस मार्ग के छांजड़ी गदेरे में बैली ब्रिज में वाहनों का संचालन शुरू हो गया है।
श्री नंदा राजजात मार्ग लोहाजंग-कुलिंग-वाण कुलिंग गांव के पास 23 अगस्त को छांजड़ी गदेरे में ध्वस्त हो गया था। सड़क बंद होने से वाण व कुलिंग का संपर्क कट गया था। लोनिवि की ओर से इस मार्ग के छांजड़ी गदेरे में 24 मीटर स्पान का बैली ब्रिज बनाया जा रहा था। अब इसका निर्माण पूरा हो गया है। बुधवार से इस बैली ब्रिज से हल्के वाहनों का संचालन शुरू हो गया है। लोनिवि के एई जेके टम्टा ने बताया कि करीब 1.40 करोड़ की लागत से बैली ब्रिज का निर्माण किया गया है। इस मार्ग पर कुछ वाहन फंसे थे। फिलहाल हल्के वाहनों के लिए सड़क खोल दी है। एक-दिन में सड़क को बड़े वाहनों के लिए भी खोल दिया जाएगा। संवाद