फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बंड मेले में स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच

Sun, 17 Dec 2023 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपलकोटी। सेमलडाला मैदान में 20 से 26 दिसंबर को होने वाले बंड विकास, औद्योगिक, पर्यटन, किसान एवं सांस्कृतिक मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को मेला कमेटी ने बैठक कर मेले को भव्य रूप देने का निर्णय लिया है। कहा कि मेला कमेटी सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों को मंच देगी इसके लिए टीमों को निमंत्रण भेजा गया है।
विज्ञापन

मेला अध्यक्ष अतुल शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों मेले का उद्घाटन कराया जाएगा। कहा कि मेले में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही स्थानीय कलाकार पांडव नृत्य की प्रस्तुति भी देंगे। बैठक में मेला समिति के अध्यक्ष अतुल शाह, महामंत्री हरेंद्र पंवार, सह सचिव हरीश पुरोहित, हरिदर्शन, ताजवर नेगी, गुलाब बिष्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, शंभू प्रसाद सती, गजेंद्र राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें