फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दुरुस्त यातायात व्यवस्था के लिए भेजा पत्र

Sun, 16 Feb 2025 05:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर में यातायात में सुधार और स्वच्छता बेहतर करने के लिए पालिका ने बाजारों में खड़े वाहनों को पार्किंग में ही खड़े करवाने का निर्णय लिया है। पालिका प्रशासन ने वाहनों को पेट्रोल पंप और सिमली रोड की पार्किंग में खड़ा करने के लिए व्यापार संघ और पुलिस प्रशासन को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप की सड़क से लेकर सिमली रोड तक दोपहिया वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। नालियों और रास्तों पर खड़े वाहनों के कारण सफाई भी सही तरीके से नहीं होती है। ऐसे में वाहनों को पार्किंग में ही खड़े होने चाहिए। वाहनों के लिए पेट्रोल पंप और सिमली रोड की पार्किंग तय की गई है। वहीं नगर पालिका के ईओ नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बाजार में बाहर से आने वाले वाहनों एवं मुसाफिरों को सुविधा मिले इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में व्यापार संघ और पुलिस प्रशासन को पत्र भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें