फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग महाविद्यालय : स्नातक में आधी सीटें रह गईं खाली

Sun, 04 Aug 2024 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने पंजीकरण कराया, प्रवेश प्रक्रिया में नहीं हुए शामिल
विज्ञापन

बीकॉम संकाय में तो 160 सीटों पर मात्र 20 प्रवेश ही हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। महाविद्यालय कर्णप्रयाग में स्नातक में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण तो कराया लेकिन प्रवेश प्रक्रिया में भाग नहीं लिया। ऐसे में महाविद्यालय में अधिकतर सीटें रिक्त रह गई हैं। 980 सीटों के सापेक्ष 545 ही प्रवेश हुए हैं। कला संकाय में 500 में से 387 ही प्रवेश हो पाए हैं जबकि बीकॉम संकाय में तो 160 में मात्र 20 ही प्रवेश हुए। बीएससी गणित में 160 में से 36, जबकि बायो वर्ग में 160 में से 136 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में पोखरी, रानीगढ़, आदिबदरी सहित पिंडर घाटी के छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा लेने पहुंचते हैं। यहां हर वर्ष स्वीकृत 980 सीटों पर 800 से अधिक स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश होते थे लेकिन इस बार यह संख्या 545 के आसपास रह गई है। छात्र नेताओं का कहना है कि समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कम होने से आधे से अधिक सीटें खाली रह गई हैं। चार बार पंजीकरण की तिथि को बढ़ाई थी। बावजूद छात्र-छात्राओं ने प्रवेश में रुचि नहीं दिखाई। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. आरसी भट्ट ने बताया कि प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण तो किए हैं। लेकिन अधिकतर छात्र-छात्राओं ने प्रवेश प्रक्रिया में भाग नहीं लिया जिससे कई सीटें रिक्त पड़ी है। जबकि प्रवेश की तिथि बढ़ाए जाने के लिए अभी शासन द्वारा कोई भी निर्देश प्राप्त नहीं हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें