फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य मेरिट में चौथे और जिले में पहले स्थान पर रही ज्योत्सना

Wed, 25 May 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
ज्योत्सना बिष्ट, राज्य मेरिट सूची में पाया चौथा स्थान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल परीक्षा में राज्य की मेरिट सूची में चौथा स्थान और जनपद में पहला स्थान प्राप्त करने वाली ज्योत्सना बिष्ट ने बिना ट्यूशन के यह मुकाम हासिल किया है। ज्योत्सना भविष्य में इंजीनियर बनना चाहती है। वह इन दिनों अपनी नानी के घर देहरादून में है। उत्तीर्ण होने की खुशी ज्योत्सना ने अपने ननिहाल में मनाई। उसके पिता दिनेश सिंह बिष्ट गोपेश्वर मुख्य डाक घर में सेवारत हैं और माता पुष्पा बिष्ट गृहणी है।
विज्ञापन


ज्योत्सना का कहना है कि उसके पिता रात आठ बजे ड्यूटी से आते थे और उसके बाद उसे पढ़ाते थे। वह आगे जाकर और मेहनत कर इंटरमीडिएट में इससे अच्छी परफॉरमेंस देना चाहती है। ज्योत्सना का कहना है कि गणित के पेपर में एक प्रश्न छूट गया था, जिससे मन में नंबर कम आने का मलाल है। वह अपनी इस सफलता के पीछे मम्मी-पापा के साथ ही शिक्षकों की मेहनत मानती है।

डाक्टर बन पहाड़ में सेवा करना चाहते हैं हिमांशु
यहां जीआईसी के इंटरमीडिएट के छात्र हिमांशु बिष्ट ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में राज्य में 13 वीं रैंक प्राप्त की है। हिमांशु भविष्य में डाक्टर बनकर पहाड़ में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना चाहते हैं। वे मौजूदा समय में नीट सेकेंड की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन


हिमांशु के पिता चंद्रमोहन बिष्ट मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सेवारत हैं, जबकि मां सावित्री बिष्ट गृहणी हैं। हिमांशु मूल रूप से रुद्रप्रयाग जनपद के क्यार्क-कुमेड़ा (सन-दरम्वाड़ी) गांव का रहने वाला है।

हिमांशु का कहना है कि भौतिक विज्ञान का प्रश्न पत्र कठिन आया था। एक बार तो ऐसा लगा कि पिछड़ जाऊंगा, लेकिन कठिन परिश्रम कर यह मुकाम हासिल किया है। हिमांशु अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व शिक्षकों को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें