फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस सिलेंडर फटा, 6 लोग घायल

Wed, 25 May 2016 09:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर (चमोली)
विज्ञापन
विज्ञापन
 घाट ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को एक रेस्टोरेंट में आग लगने से छह लोग घायल हुए हैं। जबकि रेस्टोरेंट में रखा सामान जलकर खाक हो गया है। घायल छह में से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है लेकिन तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर घाट मुख्यालय के स्टेट बैंक के समीप स्थिति हुकम सिंह राणा के रेस्टोरेंट में काम करने वाले युवक ने जब चाय बनाने के लिये गैस चूल्हा जलाया तो अचानक पास में रखे रसोई गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग अचानक भड़कने मौजूद छह लोग घायल हो गये।

गैस सिलेंडर के फटने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर घाट चौकी के पुलिस जवान भी मौके पर पहुंच गये। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं घायलों को सीएचसी घाट में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


गंभीर रुप से घायल अब्बल सिंह, किशन बहादुर और हुकम सिंह को गोपेश्वर रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम चमोली अनिल सिंह ने कहा कि घटना आपदा के मानकों में नहीं है, लेकिन नियमानुसार पीड़ितों की मदद का प्रयास किया जाएगा।

रेस्टोरेंट में लगी आग से बैंक का सर्वर खराब
रेस्टोरेंट में लगी आग से पास में मौजूद स्टेट बैंक का सर्वर भी खराब हो गया है। जिसके चलते बुधवार को स्टेट बैंक घाट बंद रहा। बैंक के सभी कार्य नंदप्रयाग बैंक शाखा से संचालित किए गए।

उपचार के दौरान स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही  
घायलों को सीएचसी घाट लाए जाने पर विभागीय कर्मचारियों ने उपचार सामग्री उपलब्ध न होने की बात कहकर सामग्री बाहरी मेडिकल स्टोरों से मंगवाई। जिसको लेकर यहां स्थानीय लोगों की ओर से बवाल किए जाने के बाद कर्मचारियों ने स्वास्थ्य केंद्र में रखी दवाईयों को अति आवश्यक सेवाओं के समय उपयोग करने की बात कहकर टाल दिया। घायलों के परिजनों को मजबूरन बाहरी मेडिकल स्टोरों से दवाईयां लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें