फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शंकराचार्यों के जयकारों से गूंज उठा जोशीमठ

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ में सोमवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य बनने पर महासम्मेलन का आयोजन होगा। महासम्मेलन को लेकर जोशीमठ नगर से लेकर ज्योतिर्मठ को भव्य रूप से सजाया गया है। रविवार को ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ ही द्वारका से शंकराचार्य सदानंद सरस्वती महाराज और श्रृंगेरी से विधुशेखर भारती महाराज का बदरीनाथ, केदारनाथ और ज्योतिर्मठ में स्थानीय लोगों के साथ ही संत समाज ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

शनिवार को तीनों शंकराचार्य बदरीनाथ धाम पहुंचे। रविवार को बदरीनाथ धाम के दर्शनों के बाद विशेष पूजाएं आयोजित की गई। सुबह करीब 11 बजे वे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। केदारनाथ में पूजा-अर्चना व दर्शनों के बाद तीनों शंकराचार्य फिर दोपहर में बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां से वाहन से शंकराचार्य रविग्राम खेल मैदान में पहुंचे। यहां मौजूद सनातन धर्म के अनुयायियों, स्थानीय लोगों और संत समाज ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। बदरीनाथ टैक्सी स्टेंड से शंकराचार्य मठ तक विशाल रैली के साथ तीनों शंकराचार्य मठ में विराजमान हुए।
पहली बार तीन आम्नाय जगद्गुरु शंकराचार्य का ज्योतिर्मठ में पदार्पण हुआ तो जोशीमठ नगरी जयकारों से गूंज उठी। सोमवार को ज्योतिर्मठ में महासम्मेलन का आयोजन होगा। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के ब्रह्मलीन होने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज को ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य बनने के बाद यह महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर ज्योतिर्मठ के प्रभारी ब्रहमचारी मुकुदानंद, गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल, महामंडलेश्वर प्रेमानंद शास्त्री महाराज, डा. बृजेश सती, उमेश सती, सीपी उपाध्याय, अरविंद सिंह, ब्रह्मचारी सुबोद्घानंद, रामानंद ब्रह्माचारी, भ्रमविधा नंद, ज्योतिर्मयानंद के साथ ही स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें