बहुगुणा विचार मंच के संयोजक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय की एक बेंच गढ़वाल में खोलने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि विजय बहुगुणा ने अपने मुख्यमंत्री काल में प्रयास किया था और बेंच की स्थापना की घोषणा हाईकोर्ट से सलाह मशवरे के बाद होने ही जा रही थी कि उन्हें पद छोड़ने पर मजबूर कर दिया गया। कहा कि गढ़वाल में हाईकोर्ट की बेंच खोलने में कोई भी कानूनी अड़चन नहीं है। इससे लोगों को सुविधा मिलेगी।