फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलपाटा गांव पहुंची जेसीबी का स्वागत

Thu, 28 Jan 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को गांव में जेसीबी मशीन पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूलों से मशीन का स्वागत किया।
विज्ञापन


गांव के 78 वर्षीय श्याम सिंह ने कहा कि गांव में जेसीबी मशीन को देखने की खुशी के साथ सड़क निर्माण की खुशी भी है।

 सुगड़ बैंड से सिलपाटा के लिए सड़क का निर्माण एक साल से किया जा रहा है।

15 किमी सड़क का निर्माण कार्य गणतंत्र दिवस के अवसर पर 11वें किमी सिलपाटा गांव तक पहुंचा।

सड़क निर्माण संघर्ष समिति के खीम सिंह, प्रधान त्रिलोक सिंह, गबर सिंह आदि ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद अब सड़क निर्माण कार्य गांव तक पहुंच गया है, जिससे लोगों को जल्द सड़क सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन



मंगरोली के लिए बन रही सड़क का शुभारंभ
कर्णप्रयाग। मंगरोली गांव के लिए बनने वाली एक किमी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक डा. एपी मैखुरी ने किया।

खंड विकास अधिकारी डीडी उनियाल ने कहा कि सड़क मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत बनाई जा रही है, जिसमें करीब 42 लाख खर्च होंगे। इस मौके पर प्रमुख राधा देवी, प्रधान तेजवीर कंडेरी, सहायक खंड विकास अधिकारी आरएस बर्त्वाल, बीरेंद्र रावत और रामी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें